
बिलासपुर। कार्यालय संयुक्त संचालक रेशम अनुसंधान विकास एवं प्रशिक्षण कोनी बिलासपुर में सहायक ग्रेड-02 बलबीर कुजूर को सेवानिवृत्ति पर सम्मान विदाई दी गई।

बलबीर कुजूर 31 अगस्त 2026 को अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने कुल 29 वर्ष 1 माह 6 दिन की सेवा प्रदान की। उनका कार्यकाल सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा।
विदाई समारोह में बड़ी संख्या में उनके परिजन, रिश्तेदार और कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण अधिकारी बी.पी. बंजारा ने किया।