ब्राह्मण समाज सभी वर्गों के कल्याण की कामना करता है

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा राज्य सभा सांसद और उत्तर प्रदेश, रामपुर खास विधानसभा से लगातार 9 बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमोद तिवारी का आशीर्वाद भवन बैरन बाजार रायपुर में विप्रजनों द्वारा अभिनंदन किया गया। श्री तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राम के ननिहाल पर आया हूँ । रायपुरवासियों और अयोध्यावासियों का कॉफी पुराना रिश्ता रहा है। जब मैं पर्यटन राज्य मंत्री था तो उस समय अयोध्या में सरयुपैड़ी का निर्माण कार्य कराया गया। छत्तीसगढ़वासियों में सरलता व प्रेम का भाव कुटकुट कर भरा हुआ है। उन्होने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव सर्व समाज की सेवा और उनके कल्याण की कामना के लिए कार्य किया है। हमें इस मार्ग पर सतत चलना चाहिए और समाज के वंचित लोगों को जोड़कर मुख्य धारा में लाना चाहिए। आप लोगों ने जो मुझे सम्मानित किया उसका मैं विप्रजनों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ और भविष्य में कभी विप्र समाज के कोई कार्य में सहयोग की आवश्यकता होगी तो मैं सदैव उसके लिए तैयार रहूंगा। इस अवसर पर समाज के सचिव सुरेश मिश्रा, उपाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, सहसचिव रज्जन अग्निहोत्री, सह सचिव गौरव शुक्ला, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने भी श्री तिवारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सर्वश्री अजय तिवारी, अमृत लाल बिलथरे, दशरथ प्रसाद शुक्ला, सुरेश शुक्ला, निर्मल रिछारिया, प्रमोद मिश्रा, दिनेश मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला, आर.के.दीक्षित, अनिल शुक्ला, गिरजाशंकर दीक्षित, जे.पी.मिश्रा, चंद्रिका शंकर बाजपेयी, देवेन्द्र पाठक, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, पवन मिश्रा, प्रशांत तिवारी, प्रभात पाण्डेय, राजेश त्रिवेदी, अरविंद ओझा, शिवाकांत त्रिपाठी, अशोक तिवारी, दिनेश शुक्ला, सतीश शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद दुबे, राजेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, वीरेन्द्र शुक्ला, रविन्द्र शुक्ला, कृष्णा तिवारी, राजेश तिवारी, लाल जी पाण्डेय, राजेश मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *