ब्राह्मण समाज सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य करता है राजीव शुक्ल

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में बीसीसीआई उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मान. राजीव शुक्ल का सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया। वहीं कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ल, सचिव सुरेश मिश्रा, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्रा, सहसचिव रज्जन अग्निहोत्री, सहसचिव गौरव शुक्ल, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे ने श्री शुक्ल को स्मृति चिह्न के रूप में बस्तर आर्ट भेंट किया और पुष्पहार से स्वागत किया गया। श्री राजीव शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज कश्मीर से कन्याकुमारी, उत्तर से दक्षिण चारों दिशाओं में विप्र समाज के बंधु फैले हुए है। उन्होंने सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय की भावना लेकर अपने अपने शहरों में रचनात्मक काम कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज सदैव लोगों को जोड़ने का काम करता है और चींटी से लेकर मानव के कल्याण की कामना करने वाला समाज है। ब्राह्मण समाज में बहुत सारे घटक है जो पूरे देश भर में फैले हुए हैं उनकी रीतिरिवाज, खानपान, वेशभूषा में भले ही भिन्नता हो लेकिन उनका एक ही उद्देश्य है सभी वर्गों का मंगल व कल्याण हो। इस अवसर पर पार्षद प्रमोद मिश्रा, मुक्तिनाथ पाण्डेय, दिनेश शुक्ला, अजय तिवारी, राजकुमार अवस्थी, शशिकांत मिश्रा, आर.के. दीक्षित, गिरजाशंकर दीक्षित, अनिल शुक्ल, चन्द्रिका शंकर बाजपेयी, प्रदीप शुक्ला, अशोक दीक्षित, सुशील तिवारी, देवेन्द्र पाठक, प्रशांत तिवारी, पंकज शुक्ला इन्द्र कुमार तिवारी, प्रभात पाण्डेय, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी एस.एस. त्रिवेदी, विदोष द्विवेदी, चतुर्भुज त्रिवेदी, विकास शुक्ला, प्रमोद गौतम, दिलीप तिवारी, एम.एम. पाण्डेय, शेषनाथ तिवारी, पंकज तिवारी रमेश शुक्ला, राजू महराज, उत्तम पाण्डेय, भोला प्रसाद तिवारी, दिलीप तिवारी, महेश्वर शुक्ल, रामायण प्रसाद शुक्ल, रामजी शर्मा, उमेश तिवारी, प्रेम शुक्ला, एस.एन. द्विवेदी, हीरामणी द्विवेदी, वीरेन्द्र शुक्ला, शिवमूरत द्विवेदी, उदय नारायण त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, शिवांत दुबे, लाल जी पांडे, वेदराम, दीपक पांडे, अनुज मिश्रा, राजेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *