मस्तूरी एवं पचपेड़ी तहसील के चखना सेंटर में प्रशासन का चला बुलडोजर देखिए वीडियो

मस्तूरी एवं पचपेड़ी तहसील के चखना सेंटर में प्रशासन का चला बुलडोजर, कल प्रशासन के द्वारा मल्हार के चखना सेंटर में बुलडोजर चलवाकर उन्हें हटवाने की कार्यवाही की गई थी,उसी के तहत आज जोंधरा में सभी चखना सेंटरो को प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में हटाने की कार्यवाही की गई है, मल्हार में नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरे, सीएमओ किरण पटेल मेडम, आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण, पटवारी, कोटवार उपस्थित थे, आज की कार्यवाही के दौरान पचपेड़ी तहसील के प्रभारी तहसीलदार अप्रतिम पांडेय,टाई विवेक पांडेय, आबकारी उपनिरीक्षक मिंज मेडम, पटवारीगण रविशंकर पांडेय,मनीष वर्मा, विजय कोशले एवं कोटवार उपस्थित थे,इस कार्यवाही से जनता में अच्छा संदेश जा रहा है, क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है। असामाजिक तत्वों के हौसले जो बुलंद थे उस पर ऐसी कार्यवाहियों से निश्चित ही उनके हौसले पस्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *