
आज दिनांक 17/12/2023 को जयरामनगर में स्थित माता कर्मा स्टेडियम में मस्तूरी एस.डी.एम.बजरंग वर्मा के मार्गदर्शन में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें एक टीम का नेतृत्व स्वयं एस,डी,एम,एवं दूसरे टीम का नेतृत्व उमाशंकर लहरे नायब तहसीलदार के द्वारा किया गया। दोनों टीमों के बीच बारह बारह ओवर के दो मैच पहले खेला गया जिसमें दोनों टीमों द्वारा एक एक मैंच जीता गया, उसके बाद आठ ओवर का फायनल मैच हुआ जो कि बहुत ही रोमांचक था,दोनों टीमों के द्वारा 112-112,रन बनाए गए, मैच के टाई होने पर फिर सुपर ओवर खेला गया जिसमें 13 रनों का टारगेट दूसरे टीम को मिला जिसे आखरी गेंद पर रन बनाकर नायब तहसीलदार की टीम विजयी हुई ।आज के इस मैच में मस्तूरी एस,डी,एम, बजरंग वर्मा,नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरे, पटवारी गण आशुतोष मिश्रा, सचिन कुमार,मनीष वर्मा, रितुराज अवस्थी, मनमोहन सिदार, घनश्याम रात्रे, कृष्णा यादव,धीरज मिश्रा, अश्वनी सूर्यवंशी, गणेश सिंह, तहसील स्टाफ में डी,आर,साहू, सुशील कैवर्त,हरीश कुर्रे,निलेश सिदार, करुणेश पटेल, गोविंद गुप्ता, अजीत कश्यप,राम मौर्य उपस्थित रहे।


