
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम आज 17 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेंगे। वहीं राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन इन्हें शपथ दिलाएंगे। सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि 19 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू होगा, इस दौरान नेता राम विचार नेताम नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवायेंगे। इस बीच मंत्रिमंडल के विस्तार होने की भी संभावना है किसको क्या मंत्रिमंडल मिलेगा इसका फैसला एक दो रोज में हो जाएगा जिस तरीके से तीनों राज्यो में मुख्यमंत्री के चेहरे बदले गए है इससे साफ जाहिर है कि मंत्रिमंडल में भी नए चेहरे नजर आयेंगे अब देखते है किसको क्या मिलता है इसका फैसला भाजपा की हाईकमान से होना है