
बिलासपुर/ राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के मुखिया प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप के द्वारा अपने साथियों के साथ माननीय अरूण साव उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के अल्प प्रवास पर बिलासपुर आने पर रोड शो के दौरान मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए,मुलाकात के दौरान राजस्व पटवारी संघ के हड़ताल अवधि में राजधानी रायपुर के हड़ताल पंडाल में माननीय अरुण साव पूर्व सांसद होते हुए जो पटवारी के 8 सूत्रीय मांगों को जायज मानते हुए पूर्ण किए जाने संबंधी शासन को इस दिशा में प्रयास किए जाने की बातें कही गई थी जिसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपनी महत्वपूर्ण मांगों के संबंध में चर्चा किया गया। जिसमे देव कश्यप जिलाध्यक्ष सहित सूर्य प्रकाश शुक्ला, विजय भारत साहू, अशोक बंजारे, प्रमोद टंडन, मनीष वर्मा, सुशील खांडे,तरुण साहू,सूरज प्रधान सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष देव कश्यप द्वारा श्री सूर्या पुष्पा न्यूज को दी गई।


