मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छठवें कुल उत्सव समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छठवें कुल उत्सव समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें भी नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आज बहुत विशेष दिन है, आज पूरे प्रदेश में कार्यक्रम हो रहे हैं, सुशासन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी इसके साथ ही किसानों का 2 साल का बोनस भी दिया गया आज अटल बिहारी जी के जयंती के अवसर पर भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया आगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पांच साल में सभी वादों को पूरा किया जाएगा मोदी की गारंटी के तहत काम जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *