
विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में धूमधाम से किया जा रहा है,इसी कड़ी में आज मस्तूरी तहसील के अंतर्गत ईटवा, पाली,खुड़ुभाठा एवं पाराघाट में भी इस कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया जिसमें स्कूल बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसका आनंद सभी उपस्थित लोगों ने लिया, ईटवा, पाली के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मस्तूरी के मंडल अध्यक्ष विजय अंचल, पूर्व विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा, सरपंच शोभाराम रात्रे,समस्त पंचगण, विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, प्रबुद्ध नागरिकगण, तथा स्कूली बच्चे बड़ी तादाद में उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा संचालित उज्ज्वला गेस योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।