उपमुख्यमंत्री अरुण शाव मंच से गिरे बाल बाल बचे स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षमता से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए.

छत्तीसगढ़ में मंच टूटने का सिलसिला जारी है. इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव सोमवार दिन 25 दिसंबर शाम मंच टूटने से गिर गए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षमता से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए. जिसके चलते मंच टूट गया और उप मुख्यमंत्री अरूण साव सहित कई नेता गिर पड़े. इस घटना से कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आयी है स्वागत के दौरान जैसे ही मंच पर मुख्यमंत्री अरुण साव को माला पहनाया गया वैसे ही उपमुख्यमंत्री सहित तमाम नेता मंच से नीचे गिर पड़े अच्छी बात ये है मुख्यमंत्री जी को चौट नही लगी ये भी जानकारी मिली है मंच में छमता से अधिक आ जाने के कारण भी एसी घटना देखने को मिली ।धान का बकाया बोनस वितरण के लिए स्थानीय स्तर पर लोरमी में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें स्थानीय विधायक और डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे थे. डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार लोरमी पहुंचे साव का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा था. वहीं पुराना बस स्टैंड के पास हो रहे कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे थे, जहां स्वागत के दौरान उपमुख्यमंत्री साव तमाम नेता सहित मंच से नीचे गिर गए. बता दें कि इससे दो दिन पहले कोरबा में स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने से मंत्री लखनलाल देवांगन गिर पड़े थे इसके पहले काग्रेश काल मे भी येसी घटना देखने को मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *