
:
सड़क के साथ धंस गया हाईवा, बाल-बाल बचा स्कूटी सवार युवक।
बिलासपुर में अमृत मिशन योजना के टेस्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पाइप लाइन जोड़े बिना ही पानी सप्लाई के लिए टेस्टिंग शुरू कर दिया, जिसके कारण नवनिर्मित सड़क में हाइवा धंस गया। इस हादसे में हाइवा से लगे स्कूटी सवार युवक बाल-बाल बचा। इस घटना के दौरान हजारों लीटर पानी अरपा नदी में बह गया। वहीं, सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। नगर निगम की टीम ने हाइवा को बाहर निकलवाया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
।

