
मध्य प्रदेश के गुना जिले में यात्रियों से भरी बस में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। इस आग में कई लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही थी। अब खबर मिली है कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दुहाई मंदिर के पास हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। दुर्घटनास्थल से 11 लोगों को जिला अस्पताल में लाया गया था। बाकी को मामूली चोटें आई हैं। उनकी हालात स्थिर है। बताया जाता है कि डंपर से बस की टक्कर हुई थी, जिसके बाद बस में आग लग गई और यात्री जलने लगे। बस गुना से आरोन जा रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 लोग आग से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।