बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को स्कूल-कॉलेजों में छुट्‌टी, CM साय ने लिया बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ : 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्‍यमंत्री साय ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन प्रदेश के सभी स्‍कूल-कालेजाें को बंद करने का निर्णय लिया है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्‍कूल व कालेज बंद रहेंगे। आपको बता दे कि तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने से अनुरोध किया किया था कि अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी स्कूल कॉलेज को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन बंद रखा जाए जिसमें सभी राम लला की प्रतिष्ठा अपने घरों में टीवी के माध्यम से भी देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *