ग्राम भटगांव(बिल्हा) में अखंड नवधा रामायण प्रारंभ देखे वीडितो

बिलासपुर:-प्रभु राम चंद्र की कृपा से ग्राम भटगांव में अखंड नवधा रामायण का आयोजन दिनांक 28/01/24 से प्रारंभ होकर 07/02/24 को समापन होगा जिसकी तैयारी ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है जिसमे सभी मानस प्रेमी को आमंत्रण दिया गया है,
ग्राम भटगांव बिल्हा से 5 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व उत्तर में स्थित है, यह प्राचीनतम रामलीला के नाम से प्रसिद्ध ग्राम है, यहां की रामलीला, रावण दहन , रामायण अति सुंदर प्रस्तुति के साथ आस पास के गांव के लोगो का भी आस्था का केंद्र है, भटगांव में मां महामाया, सतबहनिया,ठाकुर देव, काली मंदिर ,हनुमान मंदिर, सहित तालाब अति प्रसिद्ध है, यहां सभी प्रकार के जाति वर्ग लोग निवास रात है जिनका आपसी भाई चारा प्रेम है, प्रत्येक जाति धर्म की त्योहारों को खुशी खुशी मनाते है, गौरा गौरी, रावतनाचा, रविदास जयंती, अंबेडकर जयंती आदि।
राज्य शासन द्वारा इसे आदर्श ग्राम की संज्ञा दी है यहां राज्य शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है, ।
यह जानकारी नीरज कश्यप सरपंच ग्राम पंचायत भटगांव द्वारा दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *