
बिलासपुर/सर्वोदय साहित्य एवं कला मंच कोटा के तत्वावधान में 17 मार्च की शाम 3 बजे सम्मान समारोह,पुस्तक विमोचन एवं काव्य संध्या का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी विष्णु अग्रवाल जी होंगे तथा अध्यक्षता शरद यादव अक्स जी करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप राघवेंद्र दुबे,डॉ. ए. के.यदु जी एवं आकाश- वाणी बिलासपुर के कार्यक्रम प्रमुख महेंद्र साहू जी मौजूद रहेंगे।समारोह अग्रहरि भवन बस स्टैंड में सम्पन्न होगा।इसमें बिलासपुर,रतनपुर ,कोटा के साहित्यकार भाग लेंगे।