भिलाई के वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर सांसद की मिली टिकट

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 4 नाम, 2 महिलाएं भी; बैज का टिकट कटा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बाकी बची 4 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार रात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में PCC चीफ दीपक बैज का नाम नहीं है। कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें कांकेर से टिकट मिल सकता है, लेकिन वहां से बीरेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं बिलासपुर से देवेंद्र यादव उम्मीदवार घोषित हुए हैं देवेंद्र यादव भिलाई नगर के विधायक है इस बार बिलासपुर लोकसभा में काग्रेस ने बाहरी प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया है अब देखना ये होगा कि बाहरी उम्मीदवार कितना फायदा दिलाता है कांग्रेस को ये तो वक्त ही बतायेगा पर स्थानीय लोगो के सवाल का जवाब कौन देगा बाहरी उम्मीदवार को टिकट क्यों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *