
अवधपुरी ग्राम भाड़म में 30 मार्च से 7 अप्रेल तक विशाल नव कुण्डीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारम्भ विशाल भव्य कलश यात्रा से हो चुका है, इस यात्रा में हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया, कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर गनियारी पहुंचकर वहां के देव तालाब से जल लेकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचे,जगह जगह इस यात्रा का स्वागत किया गया, फूलो की वर्षा के साथ शरबत, फल, पानी व फ़ूड पैकेट बाँटे गए, समिति के संरक्षक डॉ रवि सोनी ने बताया की यहाँ यज्ञ 1980 से होते आ रहा,उस समय से ही यज्ञ के लिए ग्राम भाड़म प्रसिद्ध रहा है, यहां ग्रामीणों के द्वारा स्थायी यज्ञ मंडप का निर्माण भी किया गया है, प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 1 बजे तक हवन कार्य होगा, फिर 3 बजे से 6 बजे तक प्रवचन का कार्यक्रम होगा, इसके साथ ही अयोध्या से आई हुई रामलीला मण्डली के द्वारा प्रतिदिन रात मे 8 बजे से रामलीला का भी आयोजन होगा, समिति के द्वारा आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए भंडारा कक्ष का निर्माण भी किया गया है, जहां सुबह शाम भोजन करवाया जाता है, बहुत सारे साधु- संत और नागा साधुओं का भी आगमन यज्ञ स्थल पर हुआ है
डॉ रवि सोनी ने समस्त नागरिकों से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर इस विशाल यज्ञ का लाभ ले पुण्य अर्जन करें।



