सर्व ब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलनएवंवैवाहिक पत्रिका ‘‘आशीर्वाद’’ के 13वें संस्करण का विमोचन

रायपुर। सर्व ब्राह्मण समाज के अविवाहित युवक-युवतियों का भव्य परिचय सम्मलेन आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर के भव्य प्रांगण में आयोजित किया गया। अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 475 परिवार, युवक-युवती शामिल हुए एवं एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किये। मंच पर एलईडी टीवी लगाकर लाइव साक्षात्कार प्रसारित किया गया एवं पत्रिका में प्रकाशित 400 परिवारों की जानकारी पढ़कर एवं दिखाकर बतायी गई। लगभग 100 युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपने विचार, प्रश्नकर्ता एंकर के माध्यम से उपस्थित जनों के बीच रखी। पत्रिका में बायोडाटा प्रकाशन से लेकर कुण्डली मिलान, आवास, चाय, नाश्ता एवं भोजन की सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क रही। समृद्ध मंच से आशीर्वाद पत्रिका के 13वें संस्करण का भव्य विमोचन किया गया। मंच पर सम्माननीय नागपुर से पं. बद्री प्रसाद शंकर प्रसाद पाण्डेय-अध्यक्ष हिंदी भाषी ब्राह्मण विकास संघ नागपुर, महासचिव – पं. विजय तिवारी, सहसचिव पं. हेमन्त पाण्डेय, कोषाध्यक्ष-पं. लालजी दुबे, बिलासपुर से पं. अरविंद दीक्षित महासचिव-छ.ग. प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा, पं. रामप्रसाद शुक्ल, पं. प्रभात मिश्र, चाम्पा से पं. मंतुराम शर्मा, भिलाई से पं. संजय शर्मा-प्रांताध्यक्ष भट्ट ब्राह्मण समाज छ.ग., झारसुगुडा से पं. उदय शंकर मिश्र, रायपुर से पं. योगेश तिवारी-अध्यक्ष अखण्ड ब्राह्मण समाज रायपुर, बलौदाबाजार से पं. अरविंद शुक्ल उपाध्यक्ष-छ.ग. प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा, पं. राजेन्द्र दुबे अध्यक्ष-सनाड्य ब्राह्मण समाज रायपुर, बिलासपुर से सचिव पं. राजेश पाण्डेय एवं पं. मनोहर लाल मिश्र, समाज के अध्यक्ष पं. अरूण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा अवस्थी, सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री, पं.गौरव शुक्ल, महिला मंडल प्रभारी-श्रीमती नीता अवस्थी, स्कूल प्रभारी-पं. अतुल पाण्डेय, संपादक मण्डल के सदस्य पं. राजकुमार अवस्थी, पं. चन्द्रभूषण बाजपेयी, श्रीमती शशी शुक्ला, श्रीमती शर्मिला शुक्ला उपस्थित रहें। मंचीय कार्यक्रम साक्षात्कार एवं एंकरिंग श्रीमती निशा अवस्थी, श्रीमती रोशनी शुक्ला, श्रीमती रेखा त्रिवेदी, श्रीमती अनुराधा ने किया। मंच का संचालन पं. रज्जन अग्निहोत्री, पं. अतुल पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के विषय में उपस्थित पूरे प्रदेश के लोगों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मंच से प्रकट की गई एवं भारी संख्या में पत्रिका लोगों को प्राप्त हुआ। 74 लोगों ने तत्काल पंजीयन कराकर कार्यक्रम के प्रति अपनी सजगता दिखाई। लगभग 150 परिवारों ने कुण्डली मिलान कर विवाह संबंधी बातचीत को प्रारंभ किया।
प्रदेश के सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में इस बात पर अपनी सहमति प्रकट की कि सामूहिक विवाह प्रारंभ किया जाए एवं लोगों का रूझान इस ओर बढ़ाया जाए। उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र ने अपने उद्बोधन में बताया कि परिचय सम्मेलन समाज की एक नितांत आवश्यकता है। इतने लोगों का पंजीयन इस बात का प्रमाण है। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्रीमती रीता पाण्डेय, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती नीलिमा शुक्ला, श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, श्रीमती राधा तिवारी, पं. गिरजा शंकर दीक्षित, पं. प्रकाश अवस्थी, पं. शशीकांत मिश्र, पं. रामकिशोर दीक्षित, पं. जे.पी. मिश्र, पं. प्रशांत तिवारी, पं. राजेश त्रिवेदी, पं. प्रभात पाण्डेय, पं. पंकज तिवारी, पं. श्याम तिवारी-राष्ट्रीय मंत्री, आदि ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्यगण एवं सर्व ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *