
रायपुर- लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के नामांकन की प्रकिया आज से शुरू हो गई है। जो भी प्रत्याशी अपना नाम देने वाले हैं। उनके लिए 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल करने का समय है। वहीं 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो जाएगी। इसके बाद 22 अप्रैल तक नाम वापस लेने की आखिरी तारिख है। बता दें, तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ में मतदान होना है। इन सीटों पर मतदान 7 मई को होने वाला है।
दूसरे चरण के लिए नाम वापसी हो चुकी है
दूसरे चरण के चुनावों के लिए नामांकन दाखिल हो चुके हैं। दूसरे चरण में महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किये गए हैं।