
सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। मंगलवार को दूसरी जमानत याचिका पर रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुनाया। पूर्व सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया 16 महीनों से कोल स्कैम में जेल में बंद है।
अधिकारी सौम्या चौरसिया की सेकंड बेल एप्लीकेशन पर 12 अप्रैल को सुनवाई हुई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार की शाम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। सौम्या चौरसिया के वकील कैलाश भादुड़ी ने बच्चों की परवरिश करने को आधार बनाकर जमानत मांगी थी। उधर ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक सौरभ पांडेय ने पैरवी की।