माँ महामाया मंदिर घुटकू से निकली भव्य ज्योत जवारा कलश यात्रा

ग्राम घुटकू के अत्यंत प्राचीन माँ महामाया मंदिर घुटकू मे जवारा कलश यात्रा के साथ चैत्र नवरात्र पर्व का समापन हुआ, नौ दिन तक माँ महामाया की सेवा पूजन मंदिर के पुजारी द्वारा किया गया, अष्टमी को हवन पूजन नवकन्या भोजन, फिर पूरे ग्राम में खीर पूड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया,नवरात्र पर्व मे दौरान मंदिर में देवी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, मंदिर के पुजारी पंडित अंकित गौरहा ने बताया की यहाँ दूर दूर से माता के भक्त माँ महामाया मे दर्शन हेतु आते हैं,नौ दिन तक षोंडषों उपचार से माँ का पूजन किया जाता हैँ,यहां माँ के सच्चे सेवको की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है,
श्री आदिशक्ति सेवा संस्थान महामाया मंदिर के सभी सदस्यों ने नवरात्र पर्व के दौरान अपनी सेवा कार्य प्रदान किये, मुख्य रूप से नंदकुमार यादव, कृष्णा सोनी,रवि सोनी किशोर पटेल भोजराज पटेल,मन्नू धीवर, राकेश केवट, सुनील केवट, विनोद यादव, साखन केवट, विनय, नमो नारायण, अरुण धीवर, प्रेम आकाश पटेल,ने अपनी भूमिका अदा की,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *