
बिलासपुर। बिलासपुर में कारोबारी को जमीन विवाद पर रसूख का इस्तेमाल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद कांग्रेस नेता अकबर खान और फरार पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन का नाम अब पुलिस की गुंडा लिस्ट में शामिल हो गया हैाश व अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चला रहे हैं। उन्होंने जिले के सभी थानों में दर्ज आपराधिक रिकार्ड की समीक्षा कर आदतन बदमाशों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में उन्होंने बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने कहा गया है। एसपी सिंह ने कांग्रेस नेता उन्होंने अकबर खान और तैय्यब हुसैन को गुंडा सूची में शामिल करने का आदेश दिया है।
आज निम्नलिखित 2 अभ्यासिक अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा सूची खोलने का आदेश पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किया गया है-
01) अकबर खान पिता गुलाब जान खान उम्र 50 साल निवासी देवनंदन नगर फेस 1 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ०ग०।
02) तैयब हुसैन पिता अख़्तर हुसैन उम्र 40 साल निवासी मसानगंज थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छ०ग०

उक्त आदतन आरोपियों के विरूद्ध वर्ष 2002 से लगातर अपराधिक गतिविधियों जैसे राय होकर मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना जुआ, आत्म हत्या करने के लिये प्रेरित करना जैसे गंभीर मामले पंजीबद्ध् है, जिनपर सतत निगरानी करने की आवश्यकता होने गुंडा फाइल खोलने की कार्यवाही उक्त गुंडों के विरुद्ध की गई।