20 अप्रैल 2024। चलती कार में अचानक आग से हड़कंप मच गया, जानकारी के मुताबिक टायर फटने के कारण चलती कार में आग लगी है। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुई तब कार में तीन लोग सवार थे, जो रायपुर से भिलाई जा रहे थे उसी दौरान भिलाई स्थित पावर हाउस के ओवर ब्रिज के पास कार की टायर फट गई और कार में अचानक आग लग गई। हलांकि कार सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन कार बीच सड़क पर धूं धूं कर जलकर खाक हो गई।

जानकारी के मुताबिक मामला भिलाई के छावनी थाना इलाके की है, वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिर्गेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी, फिरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम 7.20 सूचना मिली की पावर हाउस में बने फ्लाई ओवर ब्रिज में एक कार में आग लग गई है। उन्होंने बिना देरी किए एक दमकल वाहन को टीम के साथ भेजा। दमकल जबतक मौके पर पहुंचा आग पूरे कार में लग चुकी थी। चूंकी कार पेट्रोल थी, इसलिए उसमें ब्लास्ट होने का भी खतरा था। दमकल कर्मियों ने बड़ी ही सावधानी के साथ एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर क़ाबू पाया। आग लगने के बाद छावनी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ब्रिज को बंद कर वाहनों को आने जाने से रोक दिया। यदि यह कार्य समय रहते नहीं किया जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।