
बिलासपुर जिले के रतनपुर खूंटाघाट में एक बड़ी घटना घट गई बुधवार को दो मछुआरे पंकज और राहुल डूब गए जिसमें से राहुल बाहर आ गया और पंकज की डूबने से मौत हो गई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पंकज और राहुल मछली पकड़ने के लिए खूंटाघाट डेम पर गए और आंधी हवा पानी चलने के कारण नव अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दोनों मछुआरे गिर गए जिसमें से राहुल तैर कर बाहर आ गया और पंकज गहराई में चले गया और लापता हो गया जिसमें स्थानीय रतनपुर पुलिस को तुरंत सूचना दी गई पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पंकज की तलाश जारी की और साथ में एसडीआरएफ की टीम भी ग्रामीणों के साथ ऑपरेशन में जुड़ गई लेकिन घटना के दो दिन तक कुछ पता नहीं चला फिर जिसकी आज सुबह 6:00 बजे लाश डैम पर तैरती मिली फिर ग्रामीणों ने इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच की कार्रवाई में जुड़ गई है।
