
यह शोभायात्रा दयालबंद शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर ,गांधी चौक,कोतवाली चौक,गोलबाजार, मानसरोवर चौक,सदर बाजार सिम्स चौक,होते हुए देवकीनंदन दीक्षित स्कूल प्रांगण में समाप्त हुए । जहां गंगा आरती की तर्ज पर भगवान परशुराम जी की महाआरती की गई। प्रसाद एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।

इस शोभायात्रा में महादेव की बारात,भगवान राम,हनुमान और परशुराम की झांकी लोगो को मोहित कर रहे थे। तो वही पंजाब की बैंड, डोल तासे, नाचते गाते लोग सभी को आकर्षित कर रहे थे।

इस शोभायात्रा में पुरुष एवम महिलाए सभी पीले एवम केसरिया वेश भूषा में सर पर पीली पगड़ी और हाथो में पीला झंडा लिए शामिल थे ।


इस शोभा यात्रा का प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद लखन साहू, रामदेव कुमावत ,आदित्य अग्रवाल किशोर राय, राजेश सिंह, मनीष अग्रवाल, प्रवीण दुबे, अनिल खंडेलवाल, गोपाल शर्मा, सुबोध खंडेलवाल, गुड्डा पांडे ,राजेश मिश्रा, युगल शर्मा ,मदन शर्मा अमित तिवारी गौरव शुक्ला चंद्रप्रकाश मिश्रा, मनोज मिश्रा, आदित्य तिवारी, रमेश जायसवाल, अमित राय, विजय ताम्रकार, रिंकू मित्र, मोनू रजक, धीरेंद्र केसरवानी, ज्योतिंद्र उपाध्याय, प्रणव शर्मा,
स्नेह लता शर्मा कविता वर्मा नीरज वर्मा, अशोक सराफ, मनोज मिश्रा, अंबर चतुर्वेदी आरूज मिश्रा, सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवम पदाधिकारीयो के द्वारा गोल बाजार के पास पुष्प वर्षा एवम आरती कर स्वागत अभिनंदन किया गया।




