
रायपुर। भगवान विष्णु के 6वें अवतार, शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता अर्थात् ब्राह्मण और क्षत्रिय दोनों के गुणों से सम्पन्न भगवान परशुरामजी की महाआरती, पूजा-अर्चना 10 मई 2024 को भगवान परशुरामजी प्राकट्योत्सव (अक्षय तृतीया) दिवस के अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में की गई। इस अवसर पर उपस्थित समाज के सदस्यों विशेष रूप से बच्चों से धार्मिक प्रश्नोत्तर का कार्यक्रम हुए। कठिन से कठिन धार्मिक प्रश्नों का सही जवाब बच्चों ने जिस तत्परता से दिया उससे पता चलता है कि घर परिवार समाज एवं शहर में संस्कारों का शिक्षण प्रमुख रूप से दिया गया है धर्म के प्रति रुचि एक सुखद भविष्य का संकेत है। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन जे.पी. शर्मा द्वारा किया गया | इसके पश्चात् समाज की महिला मंडल द्वारा रामायण के धनुष भंग परशुराम प्रसंग का सजीव चित्रण करना अत्यंत ही मनमोहक रहा। भगवान परशुरामजी का अपने गुरु भगवान शिव के प्रति लगाव एवं भगवान राम की शालीन चरित का मंचन जितना अच्छे से किया गया इससे पूरा प्रांगण मंत्रमुग्ध हो गया। गणेश वंदना से प्रारंभ होते हुए बालिका भव्या पाठक द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुती दी गई तत्पश्चात महिला मंडल द्वारा सामूहिक रूप से श्री परशुराम जी चालीसा का पठन किया गया, वह काफी आकर्षक रहा। भगवान परशुराम की वेशभूषा में बच्चे सौरव शुक्ल, आरव शुक्ल, नंदनी अग्निहोत्री, राघव मिश्र, का मंचासीन होना कार्यक्रम की प्रमुख शोभा रही। बच्चों ने माइक पर आकर अपना अपना परिचय भी दिया। परंपरानुसार सारे धार्मिक कार्यक्रम भव्यता से सम्पन्न हुए। इसके पूर्व संध्या 4-6 बजे तक आशीर्वाद भवन के सम्मुख शीतल छाछ का वितरण उपस्थित जनों एवं राहगिरों के मध्य किया गया। समाज सेवा का यह कार्य ही ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा है।


कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र, श्रीमती निशा अवस्थी, कोषाध्यक्ष पं. संतोष दुबे, सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री, पं. गौरव शुक्ल, सनाड्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. राजेन्द्र प्रसाद दुबे, पं. अनिल चतुर्वेदी, पं. राजेश मिश्र (पत्रकार), पं. साजेन्द्र पाण्डेय, पं. शशिकांत मिश्रा, पं. प्रकाश अवस्थी, पं. रामकिशोर दीक्षित, पं. अनिल शुक्ल, पं. हेमन्त तिवारी, पं. विजय शुक्ल, पं. चंन्द्रिका शंकर बाजपेयी, पं. प्रशांत तिवारी, पं. पंकज तिवारी, पं. प्रभात पाण्डेय, पं. नितेश मिश्र, श्रीमती नीता अवस्थी, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती निशा पाण्डेय, श्रीमती रीता पाण्डेय, श्रीमती कीर्ति अग्निहोत्री, श्रीमती शशि शुक्ला, पं. जे.पी.शर्मा, प्रीति दीक्षित, श्रीमती रेखा त्रिवेदी, श्रीमती अनुराधा मिश्रा, श्रीमती शिखा दुबे, श्रीमती सुनीता शुक्ला, श्रीमती लता त्रिवेदी, श्रीमती सीमा शुक्ला, श्रीमती सुलभा दुबे, श्रीमती सरिता दीक्षित, श्रीमती सोनल मिश्रा, श्रीमती उषा अवस्थी, श्रीमती पूजा बाजपेयी, श्रीमती निशा अवस्थी (जूनियर), श्रीमती लता त्रिवेदी, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहें।
