चेतना के प्रथम विषय “यातायात जागरूकता” के अंतिम दिवस आयोजित की गई विशाल “हेलमेट बाइक रैली”


➖ *एसपी ने स्वयं हेलमेट पहनकर रैली की अगुवाई की*
*➖चेतना “यातायात पाठशाला” का 08 को हैप्पी स्ट्रीट में होगा समापन*

*बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा जिले में संचालित कार्यक्रम चेतना अंतर्गत इसके प्रथम विषय “यातायात जागरूकता” के अंतर्गत आज अंतिम दिवस शहर में विशाल “हेलमेट बाइक रैली” निकाली गई।*

*रैली की खासियतया रही कि इसकी अगवाई स्वयं हेलमेट पहनकर बाइक चलाते पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने की*

*इस बाइक रैली  में यातायात के प्रभारी नीरज चंद्राकर,एडिशनल एसपी यातायात,श्री उमेश कश्यप एडिशनल एसपी शहर, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी,पुलिस लाइन के अधिकारी/ जवान, यातायात के जवान/अधिकारी एवम चेतना में सहभागिता निभा रहा है तमाम NDO, संगठन ,समूह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के साथ-साथ विभिन्न कॉलेजों के एनएसएस, एनसीसी के छात्र तथा नगर के बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष शामिल हुए l*

*रैली शहर के प्रमुख मार्ग में भ्रमण करती हुई वापस पुलिस परेड मैदान में संपन्न हुईl*

*इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि- “चेतना के प्रति आप सभी का लगाओ हमारी सफलता का प्रतीक है”*

*इसी प्रकार आज शहर में यातायात जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सीएमडी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए यातायात के एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने कहा कि- “आप हेलमेट पहन कर सुरक्षित यात्रा पूरी कर अपने वृद्ध माता-पिता की दीर्घकाल तक सेवा कर सकते हैं” तथा उमेश गुप्ता सीएसपी सिविल लाइन ने कहा कि- “यदि आप ठान लें तो हर सफलता आपके लिए आसान होगी” इसी क्रम में कार्यक्रम का संचालन करते हुए सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने कहा कि- इस कार्यक्रम में बेटियों की संख्या काफी दिखाई दे रही है और बेटियां सफलता का पर्याय होती है इस संबंध में उन्होंने अपनी संक्षिप्त कविता का पाठ भी कियाl*

  *चेतना अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम का विधवत समापन समारोह दिनांक 8/6 /2024 को हैप्पी स्ट्रीट  आयोजित किया जाएगा ,जिसमें पुलिस अधीक्षक ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु आप सभी नगरवासी सादर आमंत्रित हैl*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *