श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन परिवार के द्वारा द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल में साइबर की पाठशाला संपन्न और साथ ही एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के तत्वावधान में साइबर की पाठशाला का प्रोग्राम आज द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल कानन पेंडारी सकरी स्कूल में संपन्न हुआ। चेतना अभियान के द्वितीय चरण में साइबर की पाठशाला बिलासपुर पुलिस के द्वारा रखी गई थी और जिसमें कंधे से कंधा मिलाकर श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन लगातार कार्य कर रहा है और इसी कड़ी में द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल में टीचर स्टाफगण पुलिस के आलाधिकारीगण और नर्सिग कालेज के स्टूडेंट्स व फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा बच्चों को साइबर अपराध के बारे में पूरी जानकारी दी गई। आज के बच्चे कल के भविष्य हैं और बच्चों को जागृत करना बहुत अनिवार्य है ,जिस तरीके से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं ऐसे में सभी को जागरूक करके ही अपराध को रोका जा सकता है, इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उमेश कश्यप जी द्वारा चेतना अभियान साइबर की पाठशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और बच्चों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किये, जिसमें साइबर की पाठशाला शामिल है। श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के पदाधिकारी ने बताया की बिलासपुर पुलिस के साथ पूरी मेहनत और लगन के साथ काम कर रहे हैं और मकसद है लोगों को जागरूक करना, साइबर अपराध से आमजन को एवं बच्चों को बचाना , इसके साथ ही एक पेड़ माँ के नाम के तहत स्कूल में पौधरोपण किया गया ।आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन्होंने अपना साथ दिया को उनके नाम है फाउंडेशन परिवार से आमना राजगीर, मेहा गढ़ेवाल ,टिकेश्वर साहू, ,द्रोणा बचपन स्कूल से डायरेक्टर अशोक पांडे जी ,डायरेक्टर मीनू पांडे जी, प्राचार्य डॉक्टर एकता शुक्ला जी ,और पुलिस स्टाफ से दामोदर मिश्रा जी टी.आई.सकरी थाना, एवं अन्य अधिकारीगण, समस्त स्टाफ द्रोणा पब्लिक स्कूल मौजूद थे, साथ ही सामाजिक संगठन से नम्रता शर्मा जी भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *