*श्रीसूर्या पुष्पा न्यूज रिपोर्टर को इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बना लिया है जिसके लिए उन्होंने गिनीज बुक और लिम्का बुक में अपने उपलब्धि को दर्ज करने की भी बात कही ।
The World highest Motarable Road Umling La Pass जो 5799 mtrs or 19024 feet ऊँचाई पर स्थित है। जहाँ पहुंचना बहुत कठिन है।
डॉ सुषमा पंड्या केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त स्नातकोत्तर शिक्षिका बुलेट से स्वयं चलाकर Umlingla pass पहुंच कर सबसे अधिक उम्र 63 साल में पहुंचने वाली पहली महिला बन गयी है। आज तक 63 वर्ष की कोई भी महिला Umlingla pass जो विश्व में सबसे अधिक ऊँचाई पर 19024 फिट में स्थित है नहीं पहुंच पायी थी। डॉ सुषमा पंड्या अपने साहस के साथ अपने दो बेटे प्रियांश पांड्या 23 वर्ष 6 माह और आयुष पंड्या 22 वर्ष के साथ विश्व के सबसे ऊँचे रोड Umlingla pass तक पहुंच कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लेेने में सफल रही।
डॉ सुषमा पंड्या अपने साथ आनंद सागर सेवा प्रवाह NGO जिसकी स्वयं संस्थापक एवं अध्यक्षा है का उद्देश्य “जनसेवा है संकल्प” के साथ “बाल शिक्षा, महिला सुरक्षा ” एवं
“सशक्त नारी, सशक्त भारत ” का नारा पूरे भारत में प्रसारित किया ।
छत्तीसगढ़ की बेटी बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जी के द्वारा चलाया गया
“चेतना अतुलनीय भारत सुरक्षित भारत” अभियान को पूरे भारत में प्रसारित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे ऊँचे रोड Umlingla pass पर चेतना का झंडा भी फहराया ।



