ग्राहक पंचायत द्वारा बाजारों में शेड निर्माण हेतु  आयुक्त को ज्ञापन

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा बृहस्पति बाजार, शनिचरी बाजार एवं गणेश बाजार में विक्रेताओं एवं ग्राहकों के सुविधाओं के लिए शेड निर्माण हेतु नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया गया ताकि बारिश के समय ग्राहकों को एवं विक्रेताओं को असुविधा न हो इसके अलावा वाहनों को पार्किंग हेतु तीनों बाजारों में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था कराने के लिए भी अनुरोध किया गया ताकि ग्राहक अनावश्यक पुलिस द्वारा फाइन किए जाने से बचें एवं वाहनों को अनियंत्रित रखने के कारण भीड़भाड़ से भी बचें। आयुक्त को ज्ञापन देने हेतु अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष श्री निर्मल कुमार घोष, जिला सचिव श्री प्रभाकर राव, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती शेफाली घोष, जिला महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा गुल्ला, वरिष्ठ सदस्य मदन मोहन गुल्ला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *