
दिनांक 11/8/2024 को मित्र मंडली बिलासपुर के द्वारा कुर्मी छात्रावास चांटीडीह में मित्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 1980 से 1995 तक के अध्ययन करने वालों ने सम्मिलित होकर अपने अनुभवों को साझा किये, उन्होंने एक वृक्ष मित्र के नाम,एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण कर पर्यावरण एवं बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूक होने का सफल संदेश दिया एवं पृथ्वी के बढ़ते तापमान के प्रति चिंता व्यक्त किए,जिसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही।इस कार्यक्रम में समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चार प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, इनमें यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर सफलता पूर्वक चढ़ने वाली पर्वतारोही निशा यादव, कबड्डी के खेल में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशिक्षक हेमंत यादव, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता उत्पन्न करने वाली एम्स में कार्यरत चिकित्सक डा.आकांक्षा साहू, तथा अपनी तीन अंगुलियों को गंवाकर भी अपनी मेहनत एवं लगन से नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने वाले ओमप्रकाश चंन्द्रवंशी शामिल थे।इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित संयुक्त कलेक्टर आनंद रुप तिवारी, तहसीलदार द्वय राजेन्द्र भारत, शशि मोहन सोनी, तखतपुर से अशोक ठाकुर, अजीत शुक्ला, राजेश कश्यप, घनश्याम वर्मा, बिल्डर गौरव तिवारी, पंडरिया के रविनंदन पांडेय, जंगल मितान के चंन्द्रप्रदीप बाजपेयी, सुरेश देवांगन,अरुण अवस्थी, सुरेन्द्र छाबड़ा, अतुल दुबे,रामपुरी गोस्वामी, अमरनाथ सिंह,संजय पाठक, हेमंत परिहार,डा.रंजीतसिंह पवार, एवं अखिलेश बाजपेयी ने प्रतिभाओं का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजकों में प्रमुख रूप से डा.अरुण सिंगरौल,डा.विवेक चंदेल, रघुनंदन पाठक, अनिल तिवारी, सुरेश साहू, जगमोहन कश्यप, मनोज शर्मा, अरविंद शुक्ला,कमल कश्यप,दिलीप कौशिक,डा.शंकर यादव,पी.जी.जयकृष्णन,मोहन थापा, दिनेश सिंह, अरुण सोनी, एवं सुरेश त्रिपाठी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी सुशील मिश्रा ने तथा आभार प्रदर्शन कोल इंडिया के सुरेश साहू ने किया।


