विप्र स्मृति साहित्य समिति कीगोष्ठी में पावस की काव्य वर्षा

बिलासपुर/विप्र स्मृति सहित्य समिति की गोष्ठी में पावस की काव्य वर्षा से उपस्थित श्रोता वृंद निहाल हुए।नगर
के सांई आनंदम् परिसर वैष्णवी विहार ,जहाँ पर हिंदी साहित्यिक की गतिविधियां भी नियमित संचालित होती होती हैं।
इसी क्रम में विप्र स्मृति साहित्य समिति ने 11 अगस्त की शाम 4 पावस गोष्ठी आयोजित हुई।इस मौके पर शासकीय सेवा से निवृत्त कवि राजेन्द्र तिवारी जो कि कमिश्नर कार्यालय बिलासपुर तथा रेशम अनुसंधान केंद्र में पदस्थ कवि विनय पाठक का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि विजय तिवारी जी तथा अध्यक्षता प्राचार्य ऐहर्लिश पाल जी ने की।
इस अवसर पर विजय तिवारी जी ने कहा-शासकीय सेवा के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण और कर्तव्य के प्रति ईमानदारी में संतुलन बनाये रखना कठिन कार्य है अतः कर्तव्य निष्ठ सेवक सम्मान के पात्र होते हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एहर्लिश पाल जी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए बधाई एवं शेष सुखी जीवन हेतु शुभकामनाएँ दीं। आकाशवाणी बिलासपुर के कार्यक्रम अधिशासी महेंद्र साहू जी
ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में काव्य गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें नगर एवं अंचल के कवियों ने पावस पर केंद्रित रचनाओं का पठन किया। इनमें सर्वश्री बुधराम यादव,अमृत लाल पाठक,विजय तिवारी,केशव शुक्ला,शैलेंद्र गुप्ता,रामनिहोरा राजपूत,हूप सिंह राजपूत, जगतारन डाहिरे,डॉ.अरुण यदु,रेखराम साहू, मनीषा भट्ट,ओमप्रकाश भट्ट शैल अग्रवाल, नरेंद्र शुक्ल,सत्येंद्र तिवारी, राकेश खरे, भास्कर मिश्र ,मयंक मणि दुबे, हरबंश शुक्ल आदि कवियों ने सरस पावस रचनाओं का पठन किया।
कार्यक्रम का संचालन हरबंश शुक्ल तथा आभार प्रदर्शन मयंक मणि दुबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *