मेगा मेडिकल चेकअप कैम्प

बिलासपुर के एक ब्लाइंड गर्ल्स स्कूल ज्ञानदीप स्पर्श कन्या विद्यालय में इनर व्हील क्लब ट्रांस अरपा के द्वारा बहुत ही विशाल रूप में मेडिकल कैम्प लगाया गया जिसमें ब्लड टेस्ट , गायनिक प्रॉब्लम , डेंटल कैम्प व फिजियोथेरेपी कैम्प प्रमुख थे।
ब्लड टेस्ट में हीमोग्लोबिन का और ग्रुप का टेस्ट डॉ प्रेरणा मोहन द्वारा किया गया जिसमें साथ अपोलो हॉस्पिटल के स्टॉफ थे और सभी 90 बच्चो का टेस्ट करके उनको अपीलो फार्मेसी द्वारा मल्टीविटामिन व अन्य ताकत की
दवाईयों के किट बनाकर सभी गर्ल्स में वितरित किये।
डॉ प्रकृति वर्मा (केअर एंड केअर हॉस्पिटल ) द्वारा सभी गर्ल्स को मेंस्ट्रुअल हाईजीन की जानकारी दी गयी और उनकी प्रॉब्लम को दूर करने सबका चेकअप भी किया गया व सबको सेनेटरी पैड्स वितरित किये गए।
हमारी डेंटिस्ट डॉ तृप्ति भंडारी व उनकी टीम द्वारा सबको दांतों के रखरखाव की जानकारी व उनका चेकअप भी किया गया व सबको पेस्ट ब्रश बांटे गए।
हमारे क्लब की एक नई सदस्य फियोथेरेपिस्ट डॉ गरिमा तिवारी द्वारा बच्चों और स्टॉफ जिनको भी फिजियो प्रॉब्लम थीं उनके बारे उन्होंने एक्सरसाइज करके उन्हें समझाया और मेडिसिन दी।
इस तरह ज्ञानदीप स्पर्श कन्या विद्यालय में मेगा मेडिकल चेकअप iwc ट्रांस अरपा क्लब द्वारा कराया गया जिसमें नीता माहेश्वरी, ऋचा जायसवाल ,रश्मि गुप्ता, डॉ प्रेरणा मोहन, डॉ प्रकृति वर्मा , डॉ तृप्ति भण्डारी व डॉ गरिमा तिवारी आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *