
सबको संगठित करके एक मंच पर लाने की विशेष कला थी मुन्नालाल जी शुक्ल में
प्रशंसनीय कार्यों के लिए सम्मान से स्मरण किये गए मुन्नालाल जी शुक्ल
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्व. पं. मुन्नालाल शुक्ल जी की जयंती पर सादर स्मरण, नमन एवं पुष्पांजलि का आयोजन आशीर्वाद भवन रायपुर में किया गया | इस सभा में उपस्थित विद्वान वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्ष अरुण शुक्ल जी ने बताया कि पं. मुन्नालाल शुक्ल जी ने ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने का सर्वप्रथम प्रयास किया एवं उन्हें सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया । आज आशीर्वाद जैसे विशाल भवन एवं स्कूल निर्माण के लिए उनका अथक प्रयास रहा । उन्होंने हम सबको ऐसे संस्कार दिए कि उसका प्रभाव है की आज इतने सालों के बाद हमारे सेवा कार्य एवं प्रयास से सभी वर्ग के ब्राह्मण एक मंच पर आकर अपनी एकजुटता का परिचय दे रहे हैं। मुझे उन्होंने ये संस्कार दिया कि सबको साथ लेकर चलना और सेवा कार्यों के लिए अपना जीवन अर्पित करना । वे मध्य प्रदेश स्टेट फाइनेंस कारपोरेशन के प्रथम अध्यक्ष रहें, नगर पालिका रायपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृषि उपज मंडी समिति रायपुर के संस्थापक अध्यक्ष कार्यकाल लगभग 20 वर्ष, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कार्यकाल लगभग 5 वर्ष, स्काउट एवं गाइड के प्रथम जिला संयोजक, धरसींवा विधानसभा के विधायक कार्यकाल 10 वर्ष रहा , उन्होंने इस्कॉन मंदिर रायपुर, महर्षि विद्या मंदिर रायपुर, आई.टी.आई. रायपुर, रामजानकी मंदिर टाटीबंध को निर्माण कार्यों हेतु एकड़ों में भूमि दान की | छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के संरक्षक पं. दीपक दुबे जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि पं. मुन्नालाल जी अपने विधायक के कार्यकाल में, राजनीति में एक नयी पहचान स्थापित की। छत्तीसगढ़ राज्य खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष पं. राजेन्द्र तिवारी जी ने कहा कि हमारी जब युवा अवस्था थी तब राजनीति और समाज सेवा के लिए पं. मुन्नालाल शुक्ल जी ने हमें बहुत प्रेरित किया और अपने अनुभव से हमारा मार्गदर्शन किया जिसके कारण हम राजनीति में कुछ उपलब्धियां हासिल कर सके। उन्होंने हम सबको साहित्य अध्ययन के प्रति रूचि बढाने के लिए प्रेरित किया| पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पं. अजंय शुक्ल जी ने छात्र जीवन की याद करते हुए पं. मुन्नालाल जी के सहयोग और प्रेरणा को याद किया। समाज के पूर्व अध्यक्ष पं. वीरेन्द्र पाण्डेय जी एवं छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष पं. शैलेश नितिन त्रिवेदी जी ने अपने उद्गार में समाज में मुन्नालाल जी के द्वारा किये गए योगदान की सराहना की। उपस्थित वक्ताओं में समाज की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला तिवारी, पं. रमेश तिवारी, पं. विमल शुक्ल ने अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम संचालक पं. रज्जन अग्निहोत्री जी ने जानकारी दी कि पं. मुन्नालाल शुक्ल जी का व्यक्तित्व ऐसा था कि सभी राजनैतिक हस्तियां उनका सम्मान करती थी | सूझबूझ के साथ तात्कालिक निर्णय लेने के गुण के कारण राजनैतिक जीवन में उनका विशेष सम्मान रहा, उनके द्वारा किये गए सेवाकार्य को, व्यवहार को याद करते हुए उनके सम्मान में रायपुर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग को “पं. मुन्नालाल शुक्ल मार्ग” घोषित किया गया । उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। सभा में उपस्थित जनसमुदाय ने मुन्नालाल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वीरेन्द्र पाण्डेय, राजेंद्र तिवारी, दीपक कुमार दुबे, शैलेश नितिन त्रिवेदी, अंजय शुक्ल, रमेश कुमार तिवारी, अजय अवस्थी किरण , शरद शुक्ल, विमल शुक्ल, दशरथ प्रसाद शुक्ल, शिवदयाल पाठक, अरुण शुक्ल, गिरजा शंकर दीक्षित, राघवेन्द्र मिश्र, राजकुमार अवस्थी, शशिकांत मिश्र, प्रकाश अवस्थी, रज्जन अग्निहोत्री, गिरीश दुबे, विदोष द्विवेदी, डॉ. जितेन्द्र त्रिवेदी, धीरेन्द्र अवस्थी, अनुज शुक्ल, रमाकांत शुक्ल, अपूर्व शुक्ल, निर्मल अवस्थी, एम.एल. अवस्थी, जयन्त कुमार मिश्र, साजेन्द्र पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, प्रभात कुमार मिश्र, प्रशान्त शुक्ला ‘मान’, मनोज दीक्षित, सदाशंकर तिवारी, राजकिशोर मिश्र, रमेश शुक्ल, शारदा प्रसाद बाजपेयी, आलोक तिवारी, सुरेश कुमार तिवारी, एस. आर. पाण्डेय, जे.पी. मिश्र, डॉ. अनिल दीक्षित, रविन्द्र शुक्ल, शिरीष त्रिवेदी, अशोक दीक्षित, रमाकांत अवस्थी, आर. के. दीक्षित, अनिल शुक्ल, गोपाल मिश्र, चन्द्रिकाशंकर बाजपेयी, शकुंतला तिवारी, हीरा मिश्रा, सुनयना शुक्ला, निशा अवस्थी, शशि शुक्ला ‘सीके’, सुधा शुक्ला, सीमा शुक्ला, कविता त्रिवेदी, प्रीति मिश्रा, अर्चना मिश्रा, अर्चना त्रिवेदी, राधा तिवारी, शिखा दुबे, कीर्ति अग्निहोत्री, ममता मिश्रा, शशि रेखा तिवारी, आरती दुबे, अनुराधा मिश्रा, रेखा त्रिवेदी, सविता अवस्थी, अल्पना बाजपेयी, अंजू पाण्डेय, अनामिका अवस्थी, रुक्मणी तिवारी, डॉ. मिनाक्षी बाजपेयी, वीणा तिवारी, ऋचा शुक्ला, दीपा दीक्षित तिवारी, उन्नति शुक्ला, बरखा त्रिवेदी, सुनिता शुक्ला, ज्योति अग्निहोत्री, अर्चना, संध्या शुक्ला, मोनिका शुक्ला, संध्या मिश्रा, आशा मिश्रा, सुमन पाण्डेय, उमा शुक्ला, सुलभा दुबे, सुनीता शुक्ला, अभिलाषा दीक्षित, ईशा शुक्ला, अर्पणा शुक्ला, सौम्या शुक्ला, श्रद्धा शुक्ला, रोशनी शुक्ला, निर्मला बाजपेयी, सरिता दीक्षित सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहें|



