
आज दिनांक 21/10/2024 को तखतपुर एसडीएम डा.ज्योति पटेल के द्वारा ग्राम घुटकू में खरीफ गिरदावरी का गहन निरीक्षण किया गया एवं मौके पर बोये गये खरीफ की फसल एवं पटवारी द्वारा किए गए गिरदावरी में प्रतिवेदन रकबा का मिलान किया गया, साथ ही पूर्व वर्ष में बोये गये धान एवं वर्तमान में उसके कुछ क्षेत्र में बनाये गये मकान का भी मौके पर सत्यापन किया जिसमें गिरदावरी में हल्का पटवारी द्वारा धान के रकबे में कमी कर मकान के क्षेत्र को पड़त करना पाया गया,जांच के दौरान एक जगह मौके पर करेले की फसल बोना पाया गया जो पटवारी के द्वारा गिरदावरी में करेला फसल दर्ज करना पाया गया,साथ ही उस व्यक्ति के द्वारा शासकीय भूमि पर भी कब्जा कर फसल बोना पाया गया जिसके संबंध में उस व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल अवैध कब्जा संबंधी प्रतिवेदन तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए हल्का पटवारी को निर्देशित किया गया। आज किये गये खरीफ फसल गिरदावरी जांच में उनके साथ श्रद्धासिंह ना.तहसीलदार गनियारी,सहोरिक यादव ना.तहसीलदार सकरी , संबंधित हल्का पटवारी घुटकू एस.पी.शुक्ला एवं ग्राम कोटवार उपस्थित थे।
