सक्षम सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर इकाई द्वारा विशेष बच्चो के साथ जन्मदिन और दीपावली उत्सव मनाया गया

सक्षम सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर इकाई द्वारा विशेष बच्चो के साथ जन्मदिन और दीपावली उत्सव मनाया गया जब हम किसी भी उत्सव को मनाने का विचार करते है और यह किसी विशेष लोगो के साथ मनाते है वे बहुत खुश होते है इसी कड़ी में आज ग्रुप की सदस्या सोनिया सोनी की बेटी हिमानी का जन्मदिन श्री स्पेशल केयर सेंटर में विशेष बच्चों के बीच मनाया गया ।उनके छोटी छोटी खुशियों में शामिल होकर अच्छा लगता है ।स्कूल के सभी बच्चे केक और उपहार पाकर बहुत खुश हुए । बच्चो के साथ दिवाली उत्सव भी मनाया गया साथ ही बच्चो के द्वारा बनाए गए रंग बिरंगे दिए भी सदस्यो द्वारा खरीद कर उनका उत्साह वर्धन किया गया ।फुलझड़ी और अनार जलाकर वे भी बहुत खुश हुए ।इस कार्यक्रम में स्कूल के 29 बच्चे उपस्थित थे इस कार्यक्रम में सक्षम के श्री राजेश पूनम पांडे, लता गुप्ता जी, आरती अनंत जी,सोनिया सोनी जी,डॉक्टर भूमिका साहू जी,अंजली चावड़ा, एवम स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती शिवानी विठलकर जी,पदमा शिवनकर, नीमा मानेश्वर जी, आरती जी एवम अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *