बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के मार्ग दर्शन मे चलाए जा रहे चेतना विरुध्द नशा अभियान का चौथा चरण

बिलासपुर पुलिस कप्तान  रजनेश सिंह के मार्ग दर्शन मे चलाए जा रहे चेतना विरुध्द नशा अभियान का चौथा चरण
बच्चों के लिए विविध स्पर्धाएं हुई और नशे से दूर रहने सचेत किया *पायल एक नया सवेरा वेलफ़ेयर फाउंडेशन एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन महिला बिलासपुर इकाई

द्वारा चेतना विरुद्ध नशा अभियान के चौथे चरण का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिरगिट्टी में किया गया। यहां बालदिवस के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया था जिसमें  बड़ी संख्या में  बच्चे उपस्थित थे । अध्यक्ष पायल लाठ ने बताया कि मुख्य अतिथि अर्चना झा थीं | संस्था ने बच्चों के लिए रंगोली , निबंध और स्लोगन राइटिंग कंप्टीशन  करवाया जिसका टॉपिक था नशा मुक्ति ।जहां बच्चों ने बहुत ही सुंदर रंगोली नशा मुक्ति को लेकर बनाई ।ए एसपी अर्चना झा ने बच्चों को नशे के परिणाम बताए और इनसे दूर रहने आगाह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *