इनरव्हील क्लब ने बालमुकुंदस्कूल में मनाया बाल दिवस

स्कूल में मनाया बाल दिवस

बिलासपुर/इनरव्हील क्लब द्वारा 14 नवंबर को बालमुकुंद हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली,चित्रकला,आर्ट एंड क्राफ्ट, निबंध,मेहंदी,केस-सज्जा, फैंसी ड्रेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसके साथ ही एक साइंस प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया।
स्कूल की संचालिका एवं प्राचार्या निशा क्षत्रिय स्वयं भी इनरव्हील की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ग्लोरिया पिल्ले, पीडीसी, एसोसिएशन ट्रेजरर रेखा सक्सेना, सचिव डॉ.संगीता बनाफर, आईएसओ अश्विनी यादव,बी.एड कॉलेज की सहायक प्राध्यापक राजश्री पुरसेठ और पलक कश्यप ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इनरव्हील क्लब द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया। साथ ही सभी बच्चों को चॉकलेट्स और कलर पेंसिल्स भी वितरित किए गए। यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सकारात्मक पहल है।यह जानकारी सचिव डॉ.संगीता बनाफर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *