
पारस पावर एंड कोल बेनीफिकेशन लिमिटेड घुटकू से संबंधित जनसुनवाई प्रशासन की सजगता से शांतिपूर्ण संपन्न जिलाधीश बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के निर्देशानुसार आज दिनांक 13/12/2024 को ग्राम घुटकू उप तहसील गनियारी तहसील सकरी के कृषक सेवा केन्द्र मैदान में पारस पावर एंड कोल बेनीफिकेशन लिमिटेड से संबंधित पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई का आयोजन अपर कलेक्टर आर.ए.कुरुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जो भारी तादात में लोगों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण माहौल में बिना किसी व्यवधान के प्रशासन की सजगता से संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों द्वारा कंपनी के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया गया। आज के इस जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व विभाग से डा.ज्योति पटेल एसडीएम तखतपुर,आकाश गुप्ता तहसीलदार सकरी, श्रीमती श्रद्धा सिंह ना.तहसीलदार गनियारी, पटवारी गण एस.पी.शुक्ला, सुशील खांडे, घनश्याम रात्रे, सुजाता तिवारी, अमित तिर्की,सुरेश मिश्रा, पुलिस विभाग से सिद्धार्थ बघेल सीएसपी, राजेन्द्र जायसवाल एएसपी, टीआईगण नवीन देवांगन कोनी, रविन्द्र अनंत सकरी एवं पर्यावरण विभाग केअधिकारी गण, कोटवार गण एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

