नेशनल हाईवे में हुआ ट्रक चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सारथी दिवस में किया गया सम्मानित


पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित किया जा रहा है, इस दौरान पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रकार के आयोजन, ड्राइविंग लाइसेंस एवं बीमा शिविर , जागरूकता संबंधी रैली, चेतना यातायात की पाठशाला का आयोजन कर नगर वासियों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम के संबंध में शिवचरण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक यातायात ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा माह के 24 वें दिवस में आज बिलासपुर सीपत मार्ग पर ग्राम पंधी स्थित आर्य पेट्रोल पंप पर यातायात पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, ट्रक मालिक संघ बिलासपुर एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा हाईवे पर चलने वाले ट्रक चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण (बीपी, शुगर) नेत्र परीक्षण तथा एचआईवी परीक्षण किया जाकर स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। आज के इस शिविर का 400 से अधिक वाहन चालकों एवं परिचालकों ने लाभ लिया इसी क्रम में सारथी दिवस के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें गुलाब का पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों को सराहना की गई। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के साथ-साथ ट्रक मालिक संघ के अशोक श्रीवास्तव, अब्दुल हमीद, राजकुमार सुखवानी, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सपना सराफ, पार्वती मौर्य, आरती अनंत एवं यातायात पुलिस बिलासपुर से निरीक्षक युगल किशोर नाग, स.उ.नि. सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक पुरेंद्र सिंह, राजेश पांडेय आरक्षक ललित कार्की, रघुराज सिंह, नरेंद्र टंडन, धनंजय सिंह उपस्थित रहें इसी तारतम्य में शासकीय शबरी माता कन्या महाविद्यालय सरकंडा में यातायात जागरूकता यातायात का पाठशाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भंडारी सर के उपस्थिति में उपस्थित छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं उन्हें यातायात नियमों का पालनार्थ शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में यातायात बिलासपुर की ओर से यातायात ट्रेनर श्री उमाशंकर पांडे जी प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहें।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने आज स्थानीय पुलिस लाइन स्थित चेतना हॉल में सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले के पत्रकार बंधुओ, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार, कैमरामैन को निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया तथा उन्हें हेलमेट की उपयोगिता तथा अनिवार्यता के संबंध में अपने विचार व्यक्त किया इस अवसर पर पत्रकार संघ के पदाधिकारी के साथ साथ उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण सिंह परिहार उपस्थित रहे।

शहर यातायात प्रबंधन के दौरान आज प्रमुख चौक चौराहो यातायात पुलिस के द्वारा आम जनता को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, उनसे हेलमेट लगाने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग किए जाने, गुड सेमेरिटन कानून की जानकारी दी गई।

सड़क सुरक्षा माह के 25 वें दिवस में क्रमशः प्रातः 11:00 बजे से सिरगिट्टी मोड मोती लाल पेट्रोल पंप बिलासपुर में भारी वाहन चालको एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण नेत्र परीक्षा एवं एचआईवी परीक्षण किया जायेगा।
चालकों से अपील है कि स्वास्थ्य शिविर का लाभ अवश्य लेवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *