
बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले विकास खंड तखतपुर एवं कोटा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दिनांक 23/02/2025 को होना है,जिसके क्रियान्वयन हेतु तखतपुर के आत्मानंद हायर सेकंडरी विद्यालय में मतदान हेतु सामग्री का वितरण सुचारू रूप से जारी है, मतदान अधिकारीयों/कर्मचारियों में मतदान संपन्न कराने हेतु खुशी का माहौल देखा गया। विकास खंड तखतपुर में कुल 124 ग्राम पंचायत हैं,जिसमें 398 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। चुनाव संपन्न कराने मे रिटर्निंग अधिकारी आकाश गुप्ता तहसीलदार सकरी के मार्गदर्शन में समस्त नायब तहसीलदारों श्रद्धा सिंह, रुचिका अग्रवाल, नेहा कौशिक, रोशनी तिर्की,सहोरिक यादव, अनिरुद्ध तिवारी,समस्त राजस्व निरीक्षकों, अनुभाग के सभी पटवारियों के द्वारा जीतोड़ मेहनत किया गया है,सभी चुनावों में यह बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है, जिससे ग्रामीण स्तर से चुनकर आए जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम के विभिन्न विकास कार्य संपन्न किये जाते हैं और ग्राम सरकार की परिकल्पना धरातल पर परिलक्षित होती है।इस महत्वाकांक्षी कार्य में डा.ज्योति पटेल अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा लगातार पर्यवेक्षण किया जा रहा है।