
बिलासपुर/श्री सूर्या-पुष्पा फाउंडेशन के डॉयरेक्टर गौरव शुक्ला व संचालक बल्ले-बल्ले मनोज पंडा ने *मुई मरजानी* के उपन्यासकार केशव शुक्ला का सम्मान इस कृति के गरिमामय विमोचन समारोह में किया।
इस अवसर पर गौरव शुक्ला ने कहा- केशव शुक्ला प्रतिष्ठित पत्रकार और हिंदी के ख्यातिप्राप्त उपन्यासकार एवं साहित्यकार हैं।उनके सद्य: प्रकाशित उपन्यास *मुई मरजानी* के विमोचन अवसर 22 फरवरी 2025 को हमारा श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन व बल्ले बल्ले रेस्टोरेंट उपन्यासकार का अभिनन्दन कर गौरवांवित हैं।हम उनके दीर्घायु होने के साथ निरंतर समाजोपयोगी साहित्य रचने की कामना करते हैं।