कप्तान रजनेश सिंह की रणनीति ने किया कमाल बिल्कुल शांति पूर्ण तरीके से होली मनाई गई असामाजिक तत्व रहे नदारद

बिलासपुर। जिले में इस बार होली और जुम्मे की नमाज एक ही दिन होने के कारण प्रशासन हाई अलर्ट पर था। लेकिन कप्तान रजनेश सिंह की सख्त रणनीति और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के चलते त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

जिलेभर में फिक्स पॉइंट बनाकर पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की गुंजाइश न के बराबर रही।

कप्तान रजनेश सिंह खुद थे फील्ड में, सुरक्षा से कोई समझौता नहीं!

शहर के संवेदनशील इलाकों में कप्तान रजनेश सिंह खुद होली के दिन मोर्चा संभालते नजर आए। उन्होंने हर चौक-चौराहे पर तैनात जवानों से बात की और उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए। उनकी स्पष्ट चेतावनी थी—
“शांति और सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं करेगा, जो भी कानून तोड़ेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा!”इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोटा में अर्जना झा के नेतृत्व में कोटा मेभी शांति व्यवस्था देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *