
श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी द्वारा होली मिलन धूमधाम से मनाया गया सभी ने एकता का परिचय दिया सभी के चेहरों पर खुशियां देखने को मिली साथ मे समोसचाय पोहा का मजा लिया गया श्रीसुर्या पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला का हमेशा से एक अलग विचार रहा है और विगत 3 सालों से लगातार अलग-अलग कार्य करके समाज को बदलने की दिशा में कोशिश कर रहे हैं,और उनका कहना है कि एकता में बहुत ताकत है, जब वह आए थे तो अकेले थे, और आज उनके साथ पूरे छत्तीसगढ़ में 1000 से1500 लोग हैं जिनके साथ मिलकर निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं, और आगे लोगों को रोजगार मुहैया कराना भी उनका सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है।फाउंडेशन का 3 साल का सफर पूरा हो गया है जिसमें अलग-अलग सामाजिक कार्यों में 4000 से ज्यादा एक्टिविटी का कार्य हो चुका है।आगे छत्तीसगढ़ में फाऊंडेशन का विस्तार करते हुए विभिन्न सामाजिक कार्यों पर फोकस करेंगे एवं महिला सशक्तिकरण पर भी उनका एक अलग विचारधारा के अनुरूप काम करने का विचार है, उनके द्वारा नारी शक्ति टीम भी गठित कर दी गई है, नारी टीम के द्वारा महिला टीम गठित करके महिलाओं पर विशेष ध्यान रखते हुए उनके उत्थान की दिशा में काम लगातार जारी है, और उनके फाउंडेशन के द्वारा स्कूल के बच्चों को गुड टच ,बेड टच के बारे में भी जानकारी भी दी जा रही है, भविष्य में नशा मुक्ति केंद्र , वृद्धाश्रम, ब्लड बैंक खोलने का भी विचार है, आज के कार्यकम में जो पदाधिकारी शामिल हुए उनके नाम गौरव शुक्ला डॉक्टर रमेश वैष्णव आमना राजगीर ,,राघव साहू , ,सूरज साहू टिकेश्वर साव दिलीप दुबे सत्येन्द्र प्रजापति संगीता तिवारी अभयदुबे लता द्विवेदी शशांक तिवारी मौजूद थे।