कक्षा पांचवीं के अंग्रेजी पेपर हेतु आयोजित परीक्षा का विभिन्न स्कूलों में किया गया निरीक्षण

दिनांक 21/03/2025 को शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय घुटकू के प्राचार्य रजनीश तिवारी के द्वारा कक्षा पांचवीं परीक्षा 2025 का विषय अंग्रेजी पेपर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय लमेर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय घुटकू, सरस्वती शिशु मंदिर घुटकू, हसरत मेमोरियल घुटकू, शासकीय प्राथमिक विद्यालय निरतू, शासकीय प्राथमिक विद्यालय डिपरापारा निरतू, शासकीय प्राथमिक विद्यालय मौहारपारा, शासकीय प्राथमिक विद्यालय करहीपारा निरतू का आकस्मिक निरीक्षण किया गया,,, साथ में संकुल स्रोत समन्वयक घुटकू प्रदीप कुमार माथुर, संकुल स्रोत समन्वयक निरतू दीपक कश्यप,संतोष कुमार गढ़ेवाल सहायक शिक्षक उपस्थित रहे, उन्होंने श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज को इस संबंध में बताया कि सभी केन्द्रों में परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *