सात दिवसी नि:शुल्क योग शिविर- 13 अप्रैल रविवार तक आर्य धर्मशाला न्यास “दयानंद सेवा धाम” अशोक नगर बिलासपुर में चल रही है

वरिष्ठ योग शिक्षक अनिल गुप्ता व  पूर्णिमा कश्यप  द्वारा सत्र लिया गया आज का


      उन्होंने बहुत ही अच्छे ढंग से कमर दर्द से निजात पाने के आसन का बहुत ही सरल उपाय बताए  प्राणायाम. के माध्यम से आप गंभीर से गंभीर बीमारी पर सरलता से निजात पा सकते हैं। प्राणायाम एक नियमित अभ्यास है जिसे अपने दिनचर्या पर अवश्य करना चाहिए।
     पूर्णिमा कश्यप द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से आसनों को समझाते हुए रोग मुक्त जीवन जीने के बारे में बताया। प्रशिक्षण ले रहे प्रशिछार्थियों में योग के प्रति भारी उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ के साथ निशा मिश्रा द्वारा  आभार व्यक्त किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे  रेखा पांडे पार्षद अशोक नगर,  ओम प्रकाश पांडे पूर्व पार्षद, गोविंद तिवारी जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास, डॉ० के०के० श्रीवास्तव जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति,   कु० सुनीता शर्मा, श्रीमती निशा मिश्रा, श्री उमा  साहू,  सरोज मिश्रा, रोशनी श्रीवास, सरस्वती श्रीवास, कमल माली, मालती शालू, पूजा गुप्ता, मनोरमा तिवारी, सरिसली पांडे, संतोषी श्रीवास, रागिनी बंदे, नीलिमा जायसवाल, कुसुम गुप्ता, सुधा, पूजा राव, सावित्री, पूनम पांडे, सरिया श्रीवास, रोशन जायसवाल, देव वैष्णव, कार्तिक विश्वकर्मा, के० एस० अवस्थी, पी०के० बंसल, पुष्कर लाल जायसवाल, आर० एस० पटेल, जी० पी० सोनी,वेद आर्य जी, श्रीमती ज्योति मिश्रा, आर्य वीर दल के कार्यकर्ता सहित भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति, युवा भारत, सोशल मीडिया, यज्ञ समिति के  अधिकारी सहित भारी संख्या में प्रशिक्षार्थी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *