विप्र जी को 117 वीं जयंती पर काव्यांजलि अर्पित

बिलासपुर/6 जुलाई दिन रविवार को सांई आनंदम परिसर उसलापुर बिलासपुर में, छत्तीसगढ़ी और हिन्दी साहित्य के युगपुरुष स्व.पंडित द्वारिका प्रसाद तिवारी ” विप्र ‘ जी की 117 वीं जयंती पर, उनके अवदान को स्मरण करते हुए बिलासपुर नगर के साहित्यकारों के द्वारा उन्हें,” काव्यांजलि ” समर्पित की गई।
इस कार्यक्रम के प्रमुख अभ्यागत नगर के वरिष्ठ रचनाकार बुधराम यादव रहे। एवं अध्यक्ष प्रतिष्ठित पत्रकार और साहित्यकार केशव शुक्ल रहे हैं ।विप्र जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर नगर के प्रबुद्ध कवि द्वय अमृतलाल पाठक और विजय कल्याणी तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किये।
काव्यांजलि में एन. के. शुक्ल, राकेश खरे, उषा तिवारी, मयंक दुबे, राकेश पाण्डेय,रेखराम साहू, हूपसिंह क्षत्रिय, मीना शुक्ल, दिनेश्वर जाधव, अमृतलाल पाठक, विजय कल्याणी तिवारी,ओम प्रकाश भट्ट, मनीषा भट्ट,जगतारण डहरे, गजानंद पात्रे,आर.एन राजपूत, पूर्णिमा तिवारी, विपुल तिवारी ने अपने काव्य से विप्र जी को काव्यांजलि दी। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कवि हरबंस शुक्ल ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन मयंक मणि दुबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *