
गनियारी स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में 18 अगस्त 2025 को आयोजित विकासखंड स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में द्रोणा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
17 वर्ष बालक वर्ग से ऋषि यादव तथा 14 वर्ष बालिका वर्ग से नियति साहू, सृष्टि साहू, नंदिनी कश्यप, पूर्वी कश्यप, रितिका वस्त्रकर, निधि कौशिक, हिमांशी कौशिक, वाणी निर्मलकर और एकता साहू का चयन जिला स्तर के लिए हुआ।
सहयोगी खिलाड़ियों देविका कौशिक, जीत साहू, विनय पटले, सत्य प्रकाश कौशिक, कान्हा साहू, मोनेंद्र वस्त्रकर, रोशन कश्यप, दीपांशु लहरे और कपिल साहू ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए बधाई दी।
विद्यालय परिवार — प्रबंधक एवं चेयरमैन अशोक पांडे, डायरेक्टर मीनू पांडे, प्रिंसिपल मानसी गोवर्धन, वाइस प्रिंसिपल रमा मिश्रा, खेल प्रशिक्षिका खुशी सिंह, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।