होटल ललित मुंबई में एजुकेशन टुडे द्वारा आयोजित महाराष्ट्र ओर नार्थ बेस्ट एजुकेशन सुमित स्कूल मेरिट अवार्ड 2025 में द्रोणा पब्लिक स्कूल के चेयरमेन डॉ अशोक पांडे को शिक्षा प्रणाली में अनुकरणीय योगदान” के लिए सम्मान और डायरेक्टर मीनू पाण्डेय को डायनामिक लीडर 2025 से सम्मानित किया गया

मुंबई: ललित होटल, में एजुकेशन टुडे द्वारा आयोजित “Mahrashtra and North best educators Sumit and School Merit Awards 2025” का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समिट में शिक्षा, राजनीति, उद्योग और समाजसेवा से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियाँ शामिल हुईं।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अनिल शर्मा जी द्वारा इस गरिमामयी अवसर पर द्रोणा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. अशोक पांडेय जी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रबंधन, नेतृत्व कौशल एवं नवाचार के लिए स्तर “The examplary contribution in education System” और डायरेक्टर श्रीमती मीनू पाण्डेय को Dynamic Leader 2025 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी शैक्षिक संस्था द्रोणा पब्लिक स्कूल के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अनुकरणीय कार्यों की सराहना का प्रतीक है।

इसी अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और नेतृत्व पर आधारित The 50 Grit list Exemplary Leaders 2025 की पुस्तक प्रकाशन में आधुनिक शैक्षणिक प्रबंधन, नेतृत्व कौशल और बच्चों के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सम्मिलित किया गया है, जो शिक्षाविदों और स्कूल प्रशासकों के लिए एक मूल्यवान संदर्भ सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों ने डॉ. अशोक पांडेय और श्रीमती मीनू पाण्डेय को बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *