
पितृमोक्ष के पावन अवसर पर, कान्यकुब्जब्राह्मण समाज ने सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने पूर्वजों को याद किया। इसअवसर पर, समाज के लोगों ने पितरों की आत्मा कीशांति के लिए प्रार्थना की और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की अतिथि वक्तापंडित प्रिया शरण त्रिपाठी जी ने कहा कि -पितृ मोक्ष का अवसर हिंदू धर्म में बहुतमहत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवसर पर, लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिएप्रार्थना करते हैं। पितृ मोक्ष पर सामूहिक श्रद्धांजलि का आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो परिवार और समाज की एकजुटता को प्रदर्शित करता है। इस अवसरपर, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे जी, पूर्व अधिकारी के. के. बाजपेयी जी, अध्यक्ष सुरेशमिश्रा, सचिव राजेश दीक्षित, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, उपाध्यक्ष नीता अवस्थी, सहसचिव प्रमोद मिश्रा,सहसचिव अनुराग पांडे, पूर्व सचिव राघवेंद्रमिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अजय अवस्थी ने किया।
इस अवसरपर समाज के कार्यकारिणी सदस्य अशोक दीक्षित, विजय शुक्ला, आशीषबाजपेयी, प्रभात पाण्डेय, राघवेन्द्र पाठक, आशुतोषद्विवेदी, अजय बाजपेयी, निशा अवस्थी एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश अवस्थी, श्री अमित बाजपेयी, श्री हरिवंश बाजपेयी, अनिल शुक्ला, समीरतिवारी, श्री एस.एस. त्रिवेदी, रीता पाण्डेय, सीमा शुक्ला, मीनाक्षी बाजपेयी, अभिषेक बाजपेयीसहित परिवार जन उपस्थित रहें।
